ePaper

Muzaffarpur News: मां को डॉक्टर से दिखाने ले जाने वाला था बेटा, इससे पहले अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

Updated at : 01 Jan 2025 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Crime News

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: जिले के रामपुरहरि थानाक्षेत्र में बदमाशों ने पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक खेती किसानी का काम करता था. शाम में मां को डॉक्टर से दिखाने ले जाने वाला था. इससे पहले बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा ओपी के चक्की ढाब में एक व्यवसायी को लकड़ी खरीदने के बहाने बुलाकर अपराधियों ने गोली मार दी. मृतक की पहचान रामपुरहरि थाना क्षेत्र के खरहर गांव के मनोज कुमार के रूप में हुई है. वे कोइली पंचायत के पूर्व सरपंच व वर्तमान में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रखंड अध्यक्ष थे. वह अपने दरवाजे पर प्लाइ मिल चलाते हैं. मृतक के पिता रामप्रीत ने बताया कि मनोज तीन भाई हैं. सभी खेती-किसानी करते हैं. मनोज अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर में रहता था. लेकिन रोज घर आकर प्लाइ मिल की देखरेख करता था. मिल के लिए लकड़ी भी खरीदता था. 

अपराधियों ने मुंह में मारी थी गोली

मृतक के पिता ने आगे कहा कि मंगलवार को मृतक मनोज शहर से घर पहुंचा और मां को तैयार रहने की बात कहकर मिल में चला गया था. उन्होंने आगे बताया कि नए साल को लेकर काम कर रहे मजदूरों को पैसा देने के लिए मिल में ही हिसाब कर रहा था. इसी बीच लकड़ी खरीदने के लिए किसी का फोन आया. इसके बाद वह बाइक से अकेले चला गया. कुछ ही देर बाद 1.40 बजे पता चला कि चक्की ढाब में मनोज को किसी ने गोली मार दी है. हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी. अपराधियों ने मनोज के मुंह में भी गोली मार दी थी. बाइक वहीं पर थी. घटनास्थल पर पहुंची महिंदवारा ओपी पुलिस व डीएसपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. बाद में फोरेंसिक टीम जांच के लिए नमूना इकट्ठा कर ले गयी. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर जाने के लिए मां करती रही इंतजार 

मनोज को दो बेटी व एक बेटा है. मनोज की मां देवकी देवी को डॉक्टर से दिखाने के लिए ले जाना था. इस कारण कार से मनोज घर आया था. इधर, मां खाने-पीने की सामग्री व कपड़ा बांध कर शाम में जाने की तैयारी कर चुकी थी. इसी बीच यह दुखद घटना हो गयी.

ALSO READ: Muzaffarpur News: साल के पहले दिन फूलों से होगा बाबा गरीबनाथ का श्रृंगार, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन