Muzaffarpur News: बम नहर का टूटा बांध, किसानों की फसलें बर्बाद, 1000 से अधिक लोग प्रभावित

सांकेतिक तस्वीर
Muzaffarpur News: जिले के कुढ़नी में बम नहर का बांध टूटने से दो गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। करीब 1000 से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। किसानों की फसल भी बर्बाद हुई है।
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी इलाके में बम नहर का बांध टूट गया है। अचानक बांध टूट जाने से स्थानिय लोगों में भय और अफरातफरी का माहौल है। करीब 1000 से अधिक लोग बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, आज यानी शुक्रवार की सुबह बम नहर का बांध टूटा है। मामले की जानकारी मिलते ही तुर्की थाना पुलिस और बीडीओ अमरजीत कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बता दें, बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का आकलन किया जा रहा है। बांध टूटने से दो गांवों में पानी घुसा है। हालांकि, कुछ दिन पहले बांध से रिसाव हो रहा था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
खेसारी लाल यादव बने बाढ़ पीड़ितों के लिए रियल हीरो
जिले में बाढ़ का कहर जारी है। कई इलाकें अब भी बाढ़ की चपेट में है। लोगों को ऊंचे जगहों का सहारा लेना पड़ रहा है। बीते दिन यानी गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के भरथुआ गांव में भोजपुरी फिल्म जगत के जानेमाने अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामाग्री जैसे खाने का सामान, कपड़े, पानी, मोमबत्ती, चूड़ा मिट्ठा, बिस्कुट का वितरण किया। इस दौरान अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और कहा कि आपकी हर तकलीफ में हम मदद करेंगे। साथ ही खेसारी ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना। बता दें, मौके पर औराई पुलिस भी मौजूद थी।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




