Muzaffarpur News: एक पंचायत ऐसा भी ! सीसीटीवी, वाई-फाई के साथ सभी स्मार्ट व्यवस्थाएं, राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार

Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Jun 2025 11:27 AM

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले का एक पंचायत पूरे देश के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गया है. लोगों के लिए इस पंचायत में स्मार्ट व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं. जिसके कारण राष्ट्रपति से पुरस्कार भी मिला. तो वहीं, पुरस्कार की राशि से लोगों के स्वस्थ सुविधा का ख्याल भी रखा जा रहा है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बिहार के विकास को लेकर राज्य सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं. खासकर बिहार के गांवों को विकसित करने को लेकर कई पहल किए जाते हैं. ऐसे में हम बात करेंगे बिहार के मुजफ्फरपुर के एक ऐसे पंचायत की, जो कि स्मार्ट पंचायत की तरह लोगों के बीच लोकप्रिय बनता जा रहा है. उस पंचायत का नाम है, जिले के कटरा प्रखंड का जजुआर मध्य पंचायत. बता दें कि, यह जिले का एक ऐसा पंचायत है जो कि, पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे से लैस है. इसके अलावा लोगों को वाई-फाई की सुविधाएं भी दी जा रही है. इतना ही नहीं, इस पंचायत का खुद का एंबुलेंस भी है.

सीसीटीवी के साथ खुद का एंबुलेंस

बता दें कि, जजुआर मध्य पंचायत में सीसीटीवी कैमरे अपराध को कम करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है. दरअसल, इन कैमरों के जरिये ही पंचायत में हो रही तमाम गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. अपराध कम करने को लेकर भी कैमरे से निगरानी की जाती है. इसके अलावा वाई-फाई की वजह से लोगों को इंटरनेट की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती है. तो वहीं, पंचायत का खुद का एंबुलेंस भी लोगों के लिए बड़ा मददगार साबित होता है. बता दें कि, यह एंबुलेंस 24 घंटे सेवा के लिए तैयार होता है. ताकि पंचायत के लोगों को अस्पताल पहुंचने के लिए परेशानी नहीं होती. उन्हें एंबुलेंस का इंतजार नहीं करना पड़ता है. बल्कि सिर्फ एक फोन पर ही यह एंबुलेंस घर के दरवाजे पर खड़ा हो जाता है.

दूसरे पंचायत के लिए बना मिसाल

इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों के लिए ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई है. दरअसल, पंचायत में आरओ की भी सुविधा है. इस तरह देखा जा सकता है कि, पंचायत के लोगों के लिए आने वाली सरकार की राशि को पंचायत के कार्यों पर खर्च कर स्मार्ट पंचायत का रूप दिया गया है. पंचायती राज के सपने को पूरा कर बिहार के दूसरे पंचायत के लिए मिसाल कायम किया है. बता दें कि, बाढ़ की समस्या को लेकर भी उचित व्यवस्था की गई है. दरअसल, पंचायत के बाढ़ प्रभावित इलाकों में गांव के हर टोले में पक्की सड़क बनाई गई है. घर तक पानी और समय पर राशन लोगों को दिए जा रहे हैं.

राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार

साथ ही सड़कों पर सोलर लाइट की भी सुविधा है, जिससे पंचायत रोशनी से जगमग रहता है. खबर की माने तो, जजुआर पंचायत को स्मार्ट बनाने के लिए मुखिया सुमन नाथ ठाकुर को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है. युवाओं के लिए डे नाइट मैच खेलने के लिए हाई मास्क लाइट लगा स्टेडियम का निर्माण तो वहीं स्थानीय लोगों के लिए फिटनेस पार्क. इसके अलावा बच्चों के लिए खेल का मैदान तैयार किया गया है. बता दें कि, स्मार्ट पंचायत होने के नाते राष्ट्रपति से पुरस्कार मिला और पुरस्कार की राशि को लोगों के स्वस्थ सुविधा का ख्याल रखने में उपयोग भी किया जाता है. इस तरह से यह पंचायत मिसाल बन गया है.

Also Read: Solar Power Plant: बनकर तैयार हो रहा बिहार का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट, जानिए कब से होगा चालू?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन