ePaper

Muzaffarpur Navratri 2024: Vande Bharat से श्रद्धालु करेंगे मां के दिव्य रूप का दर्शन, कटरा तक जाएगी ट्रेन

Updated at : 07 Oct 2024 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Navratri 2024

वंदे भारत थीम पंडाल

Muzaffarpur Navratri 2024: चंदवारा के सोडा गोदाम चौक पर इस बार श्रद्धालु अनोखे तरीके से मां दुर्गा का दर्शन करेंगे। मां दुर्गा पूजा समिति की तरफ से यहां वंदे भारत ट्रेन थीम पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसमें सफर करते हुए भक्तजन मां का दर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Muzaffarpur Navratri 2024: जिले में हर साल की तरह इस बार भी मां दुर्गा का यह पावन पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं। अलग-अलग थीम पर पंडाल को सजाया जा रहा है। मां भवानी भी कई रूपों में इस बार श्रद्धालुओं को दर्शन देने वाली हैं। शहर में बन रहे कई पूजा-पंडालों में से एक अनोखे पंडाल की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रही है। शहर में पहली बार अनोखे तरीके से लोग इस बार मां दुर्गा का दर्शन करेंगे। जिले के चंदवारा इलाके के सोडा गोदाम चौक पर वंदे भारत ट्रेन थीम पर पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसकी चर्चा आसपास के इलाकों में खूब हो रही है। लोग अभी से ही इस अनोखे पंडाल को देखने पहुंच रहे हैं। इस बार सोडा गोदाम चौक स्थित इस खास पूजा पंडाल में लोग वंदे भारत ट्रेन पर सवार होकर देवी मां का दर्शन करेंगे। बता दें, यह ट्रेन शहर के स्टेशन (पंडाल में बनाए गए) से लेकर कटरा स्टेशन तक जाएगी। इस पंडाल को लेकर भक्तजन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

वंदे भारत ट्रेन से होंगे मां के दर्शन

आज यानी 7 अक्टूबर को नवरात्रि 2024 का पांचवा दिन है। इस दिन मां के स्कंदमाता रूप की पूजा होती है। इसी के साथ भक्तों को मां का पट खुलने का इंतजार है। इसको लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर है। शहर के चंदवारा सोडा गोदाम चौक पर मां दुर्गा पूजा समिति की तरफ से बन रहे खास पूजा पंडाल में इस बार माता दुर्गा का दर्शन एक अलग अंदाज में होगा। इस बार श्रद्धालु वंदे भारत ट्रेन पर चढ़कर माता का दर्शन करेंगे। इसके लिए स्थानीय और बाहर से आए कलाकार दिन-रात एक कर पूजा पंडाल को तैयार करने में जुटे हैं।

200 मीटर की दूरी तय करेगी ट्रेन

इस वंदे भारत ट्रेन में एक साथ दस श्रद्धालुओं के सवार होने की क्षमता होगी। इसमें छह लोग बैठकर एवं चार लोग खड़े होकर सफर करते हुए मां का दर्शन कर सकेंगे। यह वंदे भारत ट्रेन 200 मीटर की दूरी तय करेगी, जिसके बाद लोग माता का दर्शन करेंगे और फिर गुफा के पास उतर जाएंगे। इसके लिए रेल पटरी भी बनाई जा रही है। इस वंदे भारत ट्रेन थीम पूजा पंडाल को लोहा, थर्मोकोल, प्लास्टिक, प्लाई आदि से तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन