ePaper

मुजफ्फरपुर समेत 12 शहरों का बदलेगा नक्शा, लेटेस्ट मास्टर प्लान से मिलेगा स्मार्ट सिटी का नया स्वरूप

Updated at : 12 Jun 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर समेत 12 शहरों का बदलेगा नक्शा, लेटेस्ट मास्टर प्लान से मिलेगा स्मार्ट सिटी का नया स्वरूप

Bihar Smart Cities: नगर विकास विभाग के अपर सचिव राजीव कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में एक पत्र जारी कर सभी संबंधित एजेंसियों को एक सप्ताह के अंदर वेटिंग और ग्राउंड ट्रूथिंग का कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है. इस कार्य में नगर निगम सहयोग करेगा.

विज्ञापन

Bihar Smart Cities: बिहार के आठ प्रमुख शहरों मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, गया जी, बेगूसराय, दरभंगा, सहरसा, बिहारशरीफ आयोजना क्षेत्र का नक्शा अब आधुनिक तरीके से बनेगा. इसके अलावा नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले हाजीपुर, सिवान, बगहा और जहानाबाद आयोजना क्षेत्र के अधीन भी नक्शे की स्वीकृति नगर परिषद से होगी. नगर विकास एवं आवास विभाग इन शहरों के लिए जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) आधारित मास्टर प्लान तैयार कर रहा है. इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से काम चल रहा है और अगस्त 2025 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

अलग-अलग एजेंसियों को सौंपी गयी जिम्मेदारी

विभाग ने मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने और उसे लागू करने से पहले वेटिंग और ग्राउंड ट्रूथिंग का कार्य तेज कर दिया है. इसके तहत चयनित एजेंसियां धरातल पर मौजूदा स्थितियों का आकलन कर रही हैं. ताकि, मास्टर प्लान में कोई त्रुटि न रहे. मुजफ्फरपुर समेत इन सभी 12 शहरों के लिए जीआईएस आधारित मास्टर प्लान बनाने की जिम्मेदारी अलग-अलग एजेंसियों को सौंपी गयी है. मुजफ्फरपुर के लिए यह महत्वपूर्ण कार्य टेक मेच इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (मेरठ) को दिया गया है.

जीआईएस बेस्ड मास्टर प्लान बनने से होंगे फायदे

जीआईएस आधारित मास्टर प्लान बनने से इन शहरों का सुनियोजित विकास हो सकेगा. कहां सड़कें बनेंगी, कहां अस्पताल होंगे, कहां स्कूल खुलेंगे और कहां आवासीय व व्यावसायिक क्षेत्र विकसित होंगे, यह सब कुछ इस मास्टर प्लान में तय किया जायेगा. इससे शहरों में अतिक्रमण की समस्या से भी निजात मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी. विभाग के इस फैसला से मुजफ्फरपुर समेत बिहार के सात प्रमुख शहर जल्द ही एक नये और आधुनिक स्वरूप में नजर आएंगे, जिससे यहां के निवासियों का जीवन स्तर बेहतर होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रखंडों के ये गांव शामिल

  • मुशहरी : 115 राजस्व ग्राम
  • कांटी : 43 राजस्व ग्राम
  • मड़वन : 23 राजस्व ग्राम
  • कुढ़नी : 18 राजस्व ग्राम
  • बोचहां : 10 राजस्व ग्राम
  • मीनापुर : 07 राजस्व ग्राम

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों के लोगों को झेलना होगा मौसम का डबल मार, अगले 48 घंटे के लिए IMD का ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन