नशे में धुत स्कूटी सवार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, स्कूटी छोड़ दोस्त संग फरार

Author Chandan|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर शहर के खबड़ा मंदिर के पास एक नशे में धुत मैकेनिक ने स्कूटी से तीन लोगों को टक्कर मार दी. मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम से बचने के लिए उसने बेहोशी का नाटक किया और फिर दोस्त की बाइक पर बैठकर फरार हो गया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: शहर के खबड़ा मंदिर से भेल कॉलोनी के बीच मंगलवार को एक नशे में धुत स्कूटी सवार मैकेनिक ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया. उसने एक के बाद एक तीन राहगीरों को टक्कर मार दी. हादसे में तीनों लोग घायल हो गए, जबकि तेज रफ्तार के कारण स्कूटी सवार भी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घेरा तो किया बेहोशी का नाटक

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे चारों ओर से घेर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ से घिरने पर मैकेनिक ने बेहोश होने का नाटक किया और करीब पांच मिनट तक सड़क पर लेटा रहा. जैसे ही लोगों का ध्यान थोड़ा हटा, वह उठकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा.

डायल 112 की सूचना मिलते ही हुआ फरार

स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. बताया जाता है कि पुलिस के आने की भनक लगते ही मैकेनिक के पास उसका एक दोस्त बाइक लेकर पहुंच गया. इसके बाद वह अपनी स्कूटी मौके पर ही छोड़कर दोस्त की बाइक पर बैठकर फरार हो गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. स्थानीय लोगों ने आरोपित की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन