Muzaffarpur MIT कॉलेज में शिक्षक पर छात्रों ने किया हमला, रैगिंग की घटनाओं से बिगड़ा माहौल

Published by : Anshuman Parashar Updated At : 28 Aug 2025 8:54 PM

विज्ञापन

सांकेतिक

Muzaffarpur MIT कॉलेज में रैगिंग और अनुशासनहीनता का मामला और बिगड़ गया. बुधवार देर रात शिक्षक विपुल कुमार की कार पर छात्रों ने पथराव किया. हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन शिक्षक सुरक्षित रहे. प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का ऐलान किया.

विज्ञापन

Muzaffarpur MIT कॉलेज परिसर में रैगिंग और अनुशासनहीनता का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. बुधवार देर रात शिक्षक विपुल कुमार के साथ हिंसक घटना हुई. छात्रावास की निगरानी के लिए पहुंचे विपुल कुमार की गाड़ी को 20-25 छात्रों ने घेर लिया. उन्होंने शिक्षक को गालियां दीं और धमकाया कि यदि कॉलेज ने उन्हें बाहर निकाला तो वे गोली मार देंगे. इसी बीच छात्रों ने गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे कार का कांच टूट गया और कई ईंट ड्राइविंग सीट पर लगी. शिक्षक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकले और कॉलेज प्रशासन को घटना की जानकारी दी.

कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई

घटना के बाद एंटी रैगिंग कमेटी के शिक्षक सहम गए. प्राचार्य डॉ. एमके झा ने बताया कि हमले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है और शामिल छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले पिछले 10 दिनों में जूनियर छात्रों से रैगिंग, महिला शिक्षक पर आपत्तिजनक टिप्पणी और सीनियर छात्रों से बदसलूकी जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इन मामलों में छह छात्रों को निष्कासित किया गया, जबकि 20 से अधिक छात्रों को चिन्हित किया गया है.

निगरानी में बदलाव

शिक्षक विपुल कुमार पर हमले के बाद अनुशासन समिति ने निर्णय लिया कि अब शिक्षक छात्रावासों की निगरानी पांच-पांच की संख्या में करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की हिंसक घटना को रोका जा सके. इस कदम से शिक्षक सुरक्षा में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

छात्र समूहों की सक्रियता

शिक्षक पर हमले के बाद कॉलेज प्रशासन दिनभर सक्रिय रहा. अलग-अलग कमेटियों की बैठकें आयोजित की गईं, जिससे छात्रों में बेचैनी बढ़ी. वे जानना चाह रहे थे कि प्रशासन उनके खिलाफ क्या कार्रवाई कर रही है. छात्रों के अलग-अलग समूह प्रशासनिक भवन से लेकर फार्मेसी भवन की ओर सक्रिय दिखे, जिससे कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा.

Also Read: बिहार में लव अफेयर बना जानलेवा, चार दिनों से लापता शादीशुदा महिला का शव सूटकेस से बरामद

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन