मझौलिया में अपार्टमेंट में चोरी करते शातिर पकड़ाया, जमकर पिटाई

चोर की पिटाई
मुजफ्फरपुर. सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया इलाके में निर्माणाधीन अपार्टमेंट से चोरी करते एक शातिर चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. उसकी जमकर पिटाई कर दी गयी. जानकारी मिलने पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से लोहा का बना 10 फीट का दो एंगल आदि जब्त किया गया है. इस बाबत अपार्टमेंट के केयर टेकर मुसहरी थाना के छपरा मेघ निवासी प्रिंस कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें गोबरसही के अमर कुमार को आरोपी बनाया है. पुलिस को दी जानकारी में बताया है कि आरोपी चोरी कर भाग रहा था. जिसे पकड़ लिया गया. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










