शेरुकाही चौक गोलीकांड का 12 घंटे में खुलासा, ड्रोन से जंगल खंगालकर दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर गोलीकांड का 12 घंटे में खुलासा: 2 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में शेरुकाही चौक पर हुई सनसनीखेज गोलीकांड की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. ड्रोन की मदद से अपराधियों को जंगल से गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई भूमि विवाद के चलते हुई थी.

विज्ञापन

Muzaffarpur Firing Solved:  पुलिस ने पानापुर करियात थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज गोलीकांड की घटना का महज 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक (नाबालिग) को निरूद्ध किया है. पुलिस की इस त्वरित और तकनीकी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

हार्डवेयर दुकान पर सुभाष ठाकुर को मारी थी गोली

घटना के अनुसार. बीते 9 जुलाई 2026 को पानापुर करियात थाना अंतर्गत शेरुकाही चौक के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक हार्डवेयर दुकान पर चढ़कर सुभाष ठाकुर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. वारदात की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया. पुलिस ने इलाके के जंगलों में ड्रोन की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया. और घने जंगल में छिपे अपराधियों तक पहुंचने में बड़ी सफलता हासिल की.

भूमि विवाद में अंजू और बबन ने मारी गोली, हथियार और खोखा बरामद

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान अंजू देवी और बबन ठाकुर (हथियार सप्लायर) के रूप में हुई है. कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि आपसी रंजिश और ट्रस्ट की भूमि विवाद के कारण उन्होंने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल. कारतूस. खोखा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. अवैध हथियार मिलने के संदर्भ में पुलिस ने एक अलग मामला भी दर्ज किया है. पुलिस पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है. वहीं. अस्पताल में भर्ती घायल सुभाष ठाकुर की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.


विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन