रमेश सहनी के बाद अब 8 और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर हमले के मामले में तेज हुई कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में 8 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले यूट्यूबर कॉमेडियन रमेश सहनी की भी गिरफ्तारी हो चुकी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड स्थित पियर थाना क्षेत्र के बड़गांव में डीजे वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. चर्चित यूट्यूबर और कॉमेडियन रमेश सहनी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने आठ और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद नामजद आरोपियों में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि कई आरोपी गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर फरार हैं.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

किन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पियर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमार, अनिल साह, रोहित कुमार, फेकू सहनी, चंदन कुमार, बिरजू सहनी उर्फ ब्रजकिशोर सहनी, रम्भा महतो और भोला साह शामिल हैं.

सोमवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

क्या है पूरा मामला

घटना 6 फरवरी की है. पियर थाना की गश्ती टीम बड़गांव में एक डीजे वाहन की जांच कर रही थी. इसी दौरान पूछताछ के दौरान शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई.

आरोप है कि इसके बाद पुलिस टीम पर हमला किया गया. सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया, हथियार छीनने की कोशिश की गई तथा महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई.

50 नामजद और 200 अज्ञात पर दर्ज है केस

घटना के बाद तत्कालीन पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत के बयान पर पियर थाने में 50 नामजद और करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

मामले में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सड़क जाम करने और पुलिस पर हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

सरपंच समेत कई लोग हुए थे घायल

विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बड़गांव के सरपंच लालबाबू सहनी समेत कई लोग घायल हो गए थे. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्कालीन थानाध्यक्ष को घेर लिया और कार्रवाई की मांग को लेकर बड़गांव चौक जाम कर दिया था.

बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद थानाध्यक्ष को मुक्त कराया गया और जाम समाप्त हुआ.

इस झड़प में सरपंच लालबाबू सहनी, तत्कालीन थानाध्यक्ष रजनीकांत, एक एएसआई समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे.

जांच और गिरफ्तारी अभियान जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है. लगातार छापेमारी की जा रही है और सभी नामजद एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: हर साल क्यों डूब जाता है मुजफ्फरपुर? नेपाल से लेकर बूढ़ी गंडक तक जानिए बाढ़ की पूरी कहानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन