मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव: फल खरीदकर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छीना

Updated:
विज्ञापन
bihar-muzaffarpur-mithanpura-gold-chain-snatching-cctv-pulsar-bike-police-investigation

फल खरीदकर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छीनाAI PHOTO)

Muzaffarpur chain snatching: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में 25 जून की सुबह पल्सर बाइक सवार एक हेलमेटधारी बदमाश ने फल लेकर घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली.

विज्ञापन

Muzaffarpur chain snatching: मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी कन्हौली इलाके में फल खरीदकर लौट रही महिला प्रभा देवी के गले से बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली. घटना बीते 25 जून की सुबह की है. घटना के बाबत पीड़ित महिला ने मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायीहै. पुलिस को घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा गया है.जानकारी के अनुसार, प्रभा देवी मूल रूप से पटना के न्यू एतवारपुर की रहने वाली है. वर्तमान में वह मिठनपुरा के कृष्णापुरीकन्हौली मोहल्ले में अपने पुत्र के साथ किराए के मकान में रहती हैं. 25 जून की सुबह करीब सात बजे वह घर से कुछ फल खरीदने के लिए निकली थीं. फल खरीदने के बाद सुबह करीब आठ बजे वह ऑटो से वापस लौटकर अपने मोहल्ले की गली के मोड़ पर उतरीं. वह जैसे ही पैदल अपनी गली की तरफ बढ़ीं, तभी वारदात को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें… शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

पल्सर बाइक पर सवार था बदमाश

पीड़िता ने बताया कि जैसे ही वह गली के पास पहुंचीं, तभी एक तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधी वहां आया. इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, अपराधी ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली. चेन छीनने के बाद बदमाश बाइक की रफ्तार बढ़ाते हुए मुख्य सड़क की ओर भाग निकला.पीड़िता के अनुसार, अपराधी का शरीर काफी हट्टा-कट्टा था और उसकी उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास रही होगी. उसने अपने चेहरे और पहचान को छिपाने के लिए सिर पर हेलमेट लगा रखा था.

यह भी पढ़ें… बारात के दौरान हर्ष फायरिंग, तीन युवक को लगी गोली,टेंट कर्मी गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर

सीसीटीवी में कैद हुई अपराधी की करतूत

घटना के बाद इलाके में हड़कंपमच गया है. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई.पीड़िता ने थाने को दिए आवेदन के साथ घटना का सीसीटीवी फुटेज भी संलग्न किया है, जिसमें बाइक सवार अपराधी की पूरी करतूत साफ नजर आ रही है.मीठनपुरा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन