बिहार में फिर हथियार के दम पर दिनदहाड़े लूटा गया बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में वारदात को अंजाम देकर लूटेरे हुए फरार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jan 2021 12:41 PM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में बैंक लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अमनौर शाखा में आज दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देकर सभी लूटेरे फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में बैंक लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अमनौर शाखा में आज दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देकर सभी लूटेरे फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अमनौर शाखा में बैंककर्मी रोजाना की तरह बुधवार को भी बैंक के दैनिक कार्य के निष्पादन में लगे थे. तभी सात की संख्या में हथियारों से लैस अपराधियों ने बैंक में लूटपाट मचाना शुरू कर दिया.

बैंक में लूट की राशि कितनी थी इसकी पुख्ता जानाकरी अभी सामने नहीं आई है. प्रथम जानकारी के अनुसार अभी तक चार लाख 68 हजार 15 रुपये के लूट होने की बात सामने आई है. बता दें कि हाल में ही मुजफ्फरपुर में बैंक लूट की एक और घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read: पटना में इंडिगो मैनेजर हत्याकांड मामले की जांच करेगी SIT, पुलिस को CCTV में दिखे दो युवकों की तलाश

Posted By :Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन