Muzaffarpur: रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार, 8 हजार रुपये लेते ही निगरानी टीम ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur ASI Arrested rajepur-op-asi-caught-taking-bribe-vigilance-team

रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, फोटो- सोशल मीडिया

Muzaffarpur ASI Arrested: राजेपुर ओपी के एएसआई को रिश्वत लेते ही निगरानी विभाग ने दबोच लिया. शिकायतकर्ता की सूचना पर पटना से पहुंची टीम ने ट्रैप कर कार्रवाई की.

विज्ञापन

Muzaffarpur ASI Arrested: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज स्थित राजेपुर ओपी में तैनात एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पटना से पहुंची विशेष टीम ने एएसआई मुन्ना को 8 हजार रुपये घूस लेते ही दबोच लिया. कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

डायरी मैनेज करने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, बरूराज थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी बबन पासवान का अपने पड़ोसी मोहन पासवान से विवाद चल रहा था. इस मामले की जांच एएसआई मुन्ना यादव कर रहे थे. आरोप है कि केस में मदद करने और डायरी ‘मैनेज’ करने के नाम पर उन्होंने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. बाद में 8 हजार रुपये में बात तय हुई.

निगरानी विभाग ने बिछाया जाल

रिश्वत नहीं देने की इच्छा होने पर बबन पासवान ने पटना स्थित निगरानी विभाग से शिकायत की. शिकायत की जांच में रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया. इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया.

शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे 8 हजार रुपये एएसआई को दिए. जैसे ही एएसआई ने रुपये लिए, पहले से मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

हाथ धुलते ही खुल गई पोल

गिरफ्तारी के बाद एएसआई के हाथ धुलवाए गए. केमिकल की वजह से हाथ लाल हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई. इसके बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी एएसआई को अपने साथ पटना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी और विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन