मुजफ्फरपुर को मिला सम्राट अशोक भवन, नगर निगम ने लिया हैंडओवर

Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर को मिला सम्राट अशोक भवन, नगर निगम ने लिया हैंडओवर

Municipal corporation took over

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

शहर को आखिरकार एक नयी सुविधा मिल गयी है. चंदवारा पानी कल कैंपस में लगभग तीन साल से बनकर तैयार खड़े सम्राट अशोक भवन को अब मुजफ्फरपुर नगर निगम ने अपने अधीन ले लिया है. शुक्रवार को बुडको और नगर निगम के अभियंताओं के संयुक्त निरीक्षण के बाद भवन को हैंडओवर करने की प्रक्रिया पूरी की गई. 1.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस भवन का निर्माण कार्य नवंबर 2021 में शुरू हुआ था और अगस्त 2022 में पूरा हो गया था. हालांकि, कुछ तकनीकी कारणों से यह भवन इतने समय से बुडको से नगर निगम को हस्तांतरित नहीं हो पा रहा था. निरीक्षण के दौरान, नगर निगम के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने भवन की गहन जांच-पड़ताल की और संतुष्टि जताते हुए इसे अपने अधीन ले लिया. इस मौके पर कार्यपालक अभियंता संजय मिश्रा और सहायक अभियंता अभिनव पुष्प भी मौजूद थे. अब यह भवन नगर निगम के प्रशासनिक कार्यों के साथ शहर के विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है, जिससे शहर के लोगों को काफी फायदा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन