नगर निगम : सख्ती का असर, तेजी से बड़े बकायेदार जमा कर रहे प्रॉपर्टी टैक्स

Published at :28 Jan 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
नगर निगम : सख्ती का असर, तेजी से बड़े बकायेदार जमा कर रहे प्रॉपर्टी टैक्स

सालों से नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया रखने वाले बकायेदारों के ऊपर नगर निगम की सख्ती का असर अब दिखने लगा है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सालों से नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया रखने वाले बकायेदारों के ऊपर नगर निगम की सख्ती का असर अब दिखने लगा है. घर पर पुलिस बल के साथ निगम कर्मी के पहुंचने की डर से बड़ी संख्या में बड़े बकायेदार नगर निगम पहुंच या फिर तहसीलदार के माध्यम से अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर रहे हैं. इससे वसूली का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है. दूसरी तरफ, नगर निगम का पुलिस बल के साथ तहसीलदार व टैक्स दारोगा के माध्यम से दरवाजे पर पहुंच वसूली की कार्रवाई भी जारी है. मंगलवार को शहर के वार्ड नंबर तीन में अभियान चलाया गया. एक लाख से अधिक टैक्स बकाया रखने वाले कई ने अपना टैक्स जमा कर बकाया राशि से मुक्त हुए. नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने बताया कि लोगों को भी निगम की सुविधा पाने के लिए बकाया टैक्स जमा कर देना चाहिए. हम अपील करते है कि नगर निगम व पुलिस की सख्ती के बिना बकायेदार अपना टैक्स जमा कर दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन