तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नयी धार : एमआइटी और आइसीटी एकेडमी के बीच एमओयू

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नयी धार : एमआइटी और आइसीटी एकेडमी के बीच एमओयू

MoU between MIT and ICT Academy

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआइटी) ने आइसीटी एकेडमी के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कियै हैं, जो संस्थान में शिक्षक प्रशिक्षण, छात्र कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग को नयी दिशा देगा. इस समारोह में जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह समझौता तकनीकी शिक्षा और राज्य के समग्र तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता एमआइटी के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार झा ने की, जिन्होंने इसे संस्थान के लिए एक नया अध्याय बताया. आइसीटी एकेडमी के सीइओ श्रीकांत वी ने बताया कि यह साझेदारी बिहार में डिजिटल लर्निंग और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देगी. एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट राघवा श्रीनिवासन ने उद्योग-अकादमिक सहभागिता पर प्रकाश डाला. सारवनन ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट, आइसीटी एकेडमी और एमआइटी का यह संयुक्त प्रयास शिक्षकों को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों को उद्योग-तैयार कौशल प्रदान करने में सहायक होगा. ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो. दीपक कुमार चौधरी कार्यक्रम के संयोजक रहे. कार्यक्रम का संचालन अभिनंदन पांडे ने किया और डॉ. वाइएन शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन