हादसा: नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने दरोगा और जवान को रौंदा, बीएमपी जवान शहीद

Updated:
विज्ञापन

हादसा: नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने दरोगा और जवान को रौंदा, बीएमपी जवान शहीद

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर हादसे में बड़ा खुलासा, स्कॉर्पियो चालक नशे में था। एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया और फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Muzaffarpur Scorpio Accident: मोतीपुर थाना गेट के समीप शनिवार रात अनियंत्रित स्कॉर्पियो से दरोगा, बीएमपी जवान और होटल संचालक को कुचलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि चालक अत्यधिक शराब के नशे में धुत था. अत्यधिक नशे के कारण उसने तेज रफ्तार गाड़ी से संतुलन खो दिया और लोगों को रौंदते हुए गड्ढे में पलट गया. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लिया और फोरेंसिक टीम (FSL) को साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए हैं.

शहीद जवान को दी गई अंतिम सलामी

हादसे में जान गंवाने वाले बीएमपी जवान भार्गव भूषण के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में अश्रुपूरित आंखों से अंतिम सलामी दी गई. एसएसपी ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ शव को पैतृक गांव भेजा गया.

जख्मी दरोगा और होटल संचालक की स्थिति

  • दरोगा धर्मेंद्र राय: परिजन बेहतर इलाज के लिए पटना ले गए हैं, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है.
  • होटल संचालक विनोद कुमार: एसकेएमसीएच (SKMCH) के आईसीयू में भर्ती हैं, जहां स्थिति चिंताजनक है.

सब्जी खरीदने निकले थे दरोगा और जवान

शनिवार रात दरोगा और बीएमपी जवान सब्जी खरीदने निकले थे, तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दोनों को चपेट में ले लिया. फिर गाड़ी होटल में जा घुसी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के अनुसार पटना से फर्द बयान मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक को जेल भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया से कमाई का झांसा: दर्जनों महिलाओं से ठगी, चांदी की पायल गिरवी रख दिए पैसे


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन