बड़ी साजिश नाकाम: पुलिस चेकिंग में देशी पिस्टल व कारतूस संग कुख्यात टीपू पासवान गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बड़ी साजिश नाकाम: पुलिस चेकिंग में देशी पिस्टल व कारतूस संग कुख्यात टीपू पासवान गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने कुख्यात विक्रम पासवान और उसके साथी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

विज्ञापन

Muzaffarpur Criminal Arrested: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस की मुस्तैदी से किसी बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश नाकाम हो गई है. कटरा थाना क्षेत्र के जजुआर ओपी (OP) पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो शातिर अपराधियों को दबोच लिया है. पकड़े गए आरोपियों में कुख्यात अपराधी विक्रम पासवान उर्फ टीपू पासवान और उसका सहयोगी सोनू कुमार शामिल है.

चेकिंग के दौरान हथियार और बाइक बरामद

डीएसपी (पूर्वी-1) अलय वत्स ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में 8 अगस्त की रात पहसौल से जजुआर जाने वाली सड़क पर पुलिस टीम ने बाइक सवार संदिग्धों को रोककर तलाशी ली.

  • बरामदगी: एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जप्त की गई.
  • विफलता: प्राथमिक पूछताछ के अनुसार दोनों बदमाश किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.

कुख्यात टीपू पासवान पर दर्ज हैं कई संगीन मामले

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विक्रम पासवान उर्फ टीपू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है:

  • आरोपी के खिलाफ मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के थानों में कुल 8 मामले दर्ज हैं.
  • सीतामढ़ी के नानपुर थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है.
  • कटरा और जजुआर थाने में डकैती, आर्म्स एक्ट और शराबबंदी के आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं.

आर्म्स एक्ट में नया केस दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने जजुआर ओपी में आर्म्स एक्ट के तहत नया केस (कांड सं.- 207/26) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल में जुटी है.

ये भी पढ़ें उचक्कों का तांडव: ज्वेलरी शॉप से सोने के गहने उड़ाकर रफूचक्कर, CCTV में कैद करतूत


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन