महाकुंभ के लिए खुलीं 250 से अधिक बसें

Published at :29 Jan 2025 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
महाकुंभ के लिए खुलीं 250 से अधिक बसें

महाकुंभ के लिए खुलीं 250 से अधिक बसें

विज्ञापन

कुंभ विशेष मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के जिलों से खुली बसें मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए 12000 से अधिक श्रद्धालु रवाना बैरिया बस स्टैंड के पास अहले सुबह से देर रात तक खुलती रहें बसें वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन दूसरे शाही स्नान में जाने के लिए मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक बसें रवाना हुईं. इसमें करीब 12000 से अधिक यात्री प्रयागराज गये.मंगलवार की अहले सुबह से ही बसें जाने लगी थीं.यह सिलसिला देर रात तक चला.बसें बैरिया बस स्टैंड के आसपास से खुल रही हैं. इसके लिए विशेष बुकिंग काउंटर भी बनाये गये हैं. ज्यादातर बसें श्रद्धालुओं ने ही बुक कर रखी थीं. ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाने के कारण लोग बस का सहारा ले रहे हैं. 15 फरवरी तक के लिए बसों की बुकिंग हो चुकी है. प्रतिदिन बैरिया बस स्टैंड व मोतिहारी फोरलेन से करीब 10 से 12 बसें रोज प्रयागराज के लिए खुल रही हैं. जाने आने का कम से कम किराया दो हजार रुपये प्रति यात्री निर्धारित है.भोजन आदि का प्रबंध यात्रियों को खुद करना पड़ता है, लेकिन इसमें बस प्रबंधन उनकी मदद करते हैं. इस ट्रिप में प्रयागराज स्नान के अलावा वापसी में अयोध्या, बनारस का दर्शन भी कराया जा रहा है. अधिकांश बसों को यात्री खुद ही बुक कर ले रहे हैं. जिसमें प्रति व्यक्ति का किराया 6000 रुपये के करीब है. प्रतिदिन प्रयागराज के लिए मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, मोतिहारी, बेतिया, वैशाली, समस्तीपुर आदि जिलों से करीब 50 से अधिक बसें खुल रही हैं.मोटर फेडरेशन के प्रवक्ता कामेश्वर महतो ने बताया कि केवल मुजफ्फरपुर जिले से करीब सौ बसें मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक रवाना हुईं. कुछ बसें सोमवार शाम को खुलीं. उत्तर बिहार के जिलों को मिला दे तो 250 से अधिक बस खुली है. अधिकांश लोग खुद से बस की फुल बुकिंग करा रहे हैं. मौनी अमावस्या के अलावा अगले दो शाही स्नान के लिए एडवांस बुकिंग की जा चुकी है. परमिट लोकल नहीं मिलने पर दूसरे आरटीए से परमिट लेकर बसें रवाना हो रही हैं. 5000 से 12000 रुपये प्रतिदिन बस का किराया कुंभ जाने के लिए प्राइवेट बुकिंग में बस का किराया 5000 से लेकर 12000 रुपये प्रतिदिन है. इसके अलावा बस बुक करने वाले यात्री ईंधन, टोल टैक्स आदि का भुगतान करते हैं. बस की परमिट वाहन संचालक खुद बनवाते हैं, लेकिन उसका शुल्क बुक करने वालों को खुद वहन करना होता है. वहीं जो बस रोज खुलती हैं, उसमें केवल आने-जाने का कम से कम किराया 2000 रुपये है. वहीं कुछ बस में किराया 5000 रुपये व इससे अधिक है. उसमें यात्रियों के भोजन आदि की व्यवस्था भी की जा रही है. अधिकांश लोग 40 व 50 की संख्या होने पर खुद से बस की बुकिंग करा लेते हैं. अपनी कार से भी लोग हुए रवाना बस के अलावा अपने प्राइवेट कार से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंभ के लिए रवाना हो रहे हैं.एक छोटी कार में चार से पांच लोग और बड़ी गाड़ी में 8 से 10 लोग कुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं. इसमें लोग ईंधन, टोल टैक्स, खाने-पीने का पूरा खर्च आपस में बांट लेते हैं और निकलते हैं. प्राइवेट कार में भी एक चालक के अतिरिक्त एक लोग ऐसे होते है जिन्हें ड्राइविंग आती हो ताकि परेशानी नहीं हो. इसके अलावा प्राइवेट ट्रैवल एजेंसी से भी लोग बुकिंग कराकर कुंभ जा रहे हैं. इसमें जितनी लग्जरी गाड़ी, उसका किराया उस हिसाब से है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन