ePaper

इंटीग्रेटेड बीएड : एक सीट पर 110 से अधिक की है दावेदारी

Updated at : 30 Sep 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
इंटीग्रेटेड बीएड : एक सीट पर 110 से अधिक की है दावेदारी

more than 110 candidates for one seat.

विज्ञापन

टैग-बीआरएबीयू

12 अक्तूबर को होगी, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स की प्रवेश परीक्षा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि तय हो गयी है. राजभवन के अनुसार नोडल विश्वविद्यालय बना बीआरएबीयू इसे 12 अक्तूबर को करायेगा़ परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए छात्रों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी, क्योंकि आवेदन सीटों के मुकाबले 110 गुना से भी अधिक पहुंच चुका है. पूरे बिहार में इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स की पढ़ाई केवल बीआरएबीयू के तहत आने वाले चार कॉलेजों में होती है़ यहां 400 सीटें हैं. मंगलवार तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक 4500 से अधिक छात्रों ने नामांकन के लिए आवेदन किया है. इसका सीधा मतलब है कि हर एक सीट पर 110 से ज्यादा विद्यार्थी अपनी दावेदारी पेश कर रहे है. बिहार के कोने-कोने से छात्रों ने इस प्रतिष्ठित कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन किया है.

परीक्षा की तैयारी शुरू, सात-आठ केंद्र बनेंगे

विवि प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शहर में सात-आठ केंद्र बनेंगे. संभावित परीक्षा केंद्रों में विश्वविद्यालय परीक्षा भवन, एलएस, आरडीएस, आरबीबीएम व एमडीडीएम कॉलेज हो सकते हैं. दुर्गा पूजा की छुट्टियों की वजह से छह अक्तूबर को विवि खुलने के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया जायेगा. छात्रों को सलाह दी गयी है कि वे अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि इस परीक्षा में सफल होने के लिए उन्हें कड़े मुकाबले से गुजरना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन