मैट्रिक एग्जाम : परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा भवन में प्रवेश अनिवार्य

मैट्रिक एग्जाम : परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा भवन में प्रवेश अनिवार्य
जिला दंडाधिकारी सुब्रत कुमार सेन व वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने संयुक्तादेश जारी कर दिया निर्देश
मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुरबिहार बोर्ड (मैट्रिक) एग्जाम के आयोजन को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में 83 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन व विधि व्यवस्था को लेकर जिला दंडाधिकारी सुब्रत कुमार सेन व वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने संयुक्तादेश जारी कर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक की तैनाती कर आवश्यक निर्देश दिया है. प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9:30 बजे से और द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से होगी. परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा भवन में प्रवेश कर जाना अनिवार्य है. देर से आने वाले परीक्षार्थी को उस पाली की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी. प्रथम पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के समय (पूर्वाह्न 9:30 बजे) से 30 मिनट पूर्व अर्थात पूर्वाह्न 9:00 बजे तक ओर द्वितीय पाली के परीक्षार्थी को द्वितीय पाली की परीक्षा प्रारंभ होने के समय (अपराह्न 2:00 बजे) से 30 मिनट पूर्व अर्थात अपराह्न 1:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी गयी है. इसके बाद विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी.
जूता -मौजा पहनकर नहीं आना हैपरीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में जूता -मौजा पहनकर आने पर रोक है, अन्यथा परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय गेट पर सघन तलाशी ली जायेगी. इसके लिए केंद्र पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी को सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोकपरीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मसलन मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, स्मार्ट वॉच एवं मैग्नेटिक वॉच, व्हाइटनर एवं इरेज़र आदि लाने तथा इसके इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई गयी है. इसके लिए प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की पर्याप्त छानबीन कर ली जायेगी.
दिव्यांग परीक्षार्थी को श्रुति लेखकदिव्यांग परीक्षार्थी जो स्वयं से लिखने में असमर्थ हैं, उनके अनुरोध के आधार पर श्रुति लेखक उपलब्ध कराया जा सकता है. इसके अतिरिक्त यह भी प्रावधान है कि दिव्यांग अभ्यर्थी अपना श्रुति लेखक भी ला सकते हैं. श्रुति लेखक की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिव्यांगजन को निर्धारित प्रावधान के अनुरूप परीक्षा प्रारंभ होने के एक सप्ताह पूर्व संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देने की व्यवस्था है.
कलेक्ट्रेट में होगा नियंत्रण कक्षपरीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए समाहरणालय सभा कक्ष के ऊपरी तल में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं. नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अवर निर्वाचन पदाधिकारी पश्चिमी और उनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारियों की तैनाती की गयी है. अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी तथा संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे. अपर समाहर्ता राजस्व तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे. शनिवार को एमआइटी में परीक्षा की संयुक्त ब्रीफिंग की जायेगी.
70 हजार 232 परीक्षार्थी शामिल होंगेइस परीक्षा में 70 हजार 232 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें कुल छात्र 32 हजार 556 तथा कुल छात्रा 37 हजार 681 हैं. परीक्षा केंद्र में कोई भी परीक्षार्थी एवं वीक्षक मोबाइल फोन लेकर नहीं जायेंगे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




