ePaper

मंदिर नव निर्माण समिति आज मनायेगा काला दिवस

Updated at : 28 Apr 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
मंदिर नव निर्माण समिति आज मनायेगा काला दिवस

मंदिर नव निर्माण समिति आज मनायेगा काला दिवस

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. मंदिर नवनिर्माण समन्वय समिति के अध्यक्ष आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में मंदिर तोड़े जाने के 50 दिन पूरा होने पर मंगलवार को हिंदूवादी संगठन काला दिवस मनायेंगे. शाम में साहू पोखर मंदिर परिसर से आक्रोश मार्च निकालकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सरैयागंज टावर पहुंचेगा. यहां सभा होगी. आचार्य पाराशर ने कहा कि जब तक हमारा मंदिर वापस नहीं मिलेगा, तब तक अखंड रूप में हमारा यह आंदोलन चलता रहेगा. मौके पर संयोजक अमरेश कुमार विपुल, दिलीप कुमार, कुमार शशि रंजन, आदर्श कुमार सिंह, राजन कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, पवन कुमार, लोकेश कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन