होली के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

होली के दौरान युवक पर जानलेवा हमला
मुजफ्फरपुर . शहर के एक स्कूल के पास होली के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वह होली खेल रहा था, तभी कुछ लोगों ने हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से पीड़ित को मारा और उसकी गर्दन दबाने की कोशिश की. विरोध करने पर उसे धक्का देकर गिरा दिया गया और जबरन खींचकर बंधक बना लिया गया. इस दौरान उसके पास से 35 हजार रुपये और चार ग्राम सोना की चैन लूट लिये गये. पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने हत्या की धमकी भी दी. आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी फरार हो गये. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार
संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










