मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बड़ा हादसा टला, उदयपुर सिटी-न्यू जलपाइगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से टकरायी मिक्चर मशीन, मची अफरातफरी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Jun 2025 7:57 PM
मुजफ्फरपुर जंक्शन
Udaipur City-New Jalpaiguri Express: ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर छह की ओर से प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आ रही थी. जंक्शन पर इन दिनों प्लेटफॉर्म एक से छह तक निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए कई जगहों पर मिक्चर मशीनें लगी हुई थीं. लोको पायलट की नजर मिक्चर मशीन पर नहीं पड़ी और इंजन उससे टक्कर खाते हुए आगे बढ़ गया, जिससे तेज आवाज सुनकर चालक ने ट्रेन को पार्सल ऑफिस के समीप रोका. तब तक इंजन के दाहिने तरफ की साइड विंडो का शीशा क्षतिग्रस्त हो चुका था.
Udaipur City-New Jalpaiguri Express: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब उदयपुर सिटी-न्यू जलपाइगुड़ी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19601) का इंजन निर्माण कार्य में लगे एक मिक्चर मशीन से टकरा गया. इस घटना से इंजन के साइड की खिड़की के शीशे टूट गये और जंक्शन परिसर में अफरातफरी मच गयी. हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई. यह घटना दोपहर करीब 2.43 बजे हुई.
तेज आवाज से फैल गयी दहशत
ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले रुकने और इंजन से टक्कर खाने की तेज आवाज से यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए दहशत फैल गयी. हालांकि, जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने पर यात्रियों और रेलकर्मियों की भारी भीड़ कौतूहलवश मौके पर जुट गयी. आरपीएफ को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी.
घटना के बाद डिपो के रेलकर्मियों ने इंजन की जांच-पड़ताल की. करीब 20 मिनट तक ट्रेन वहीं खड़ी रही, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई. परिचालन विभाग के कर्मचारियों द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन को आगे के स्टेशन के लिए रवाना किया गया. बता दें कि यह घटना जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर सवाल खड़े करती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पहले प्राथमिकी हुई, फिर जमानत मिली
आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि इस घटना को लेकर लोको पायलट के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में रेलवे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूछताछ के बाद उन्हें जमानत दे दी गयी. बताया गया कि कि निर्माण कार्य वाले क्षेत्र में लोको पायलट को अधिक सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए थी, और इसी लापरवाही के कारण उन पर केस दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें: जमीन मालिकों को मिली बड़ी राहत, अब ये 5 काम होंगे सिर्फ एक कॉल पर, 3 जून से होगा शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










