खादी मॉल में शुरू हुआ मधुबनी साड़ी प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र
Updated at : 18 Feb 2025 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

खादी मॉल में शुरू हुआ मधुबनी साड़ी प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र
विज्ञापन
-सात दिवसीय प्रदर्शनी का डीएम ने किया उद्घाटन
-मिथिला पेंटिंग का लाइव डेमो कर कलाकारों ने खींचा ध्यानमुजफ्फरपुर.
बिहार राज्य खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड और उद्योग विभाग की ओर से सोमवार को पीएनटी चौक स्थित खादी मॉल में मधुबनी साड़ी प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन डीएम सुब्रत कुमार सेन ने किया. यहां 23 फरवरी तक प्रदर्शनी रहेगी, जिसमें राज्य के कारीगरों द्वारा निर्मित मधुबनी साड़ियों की बिक्री होगी. उद्घाटन के बाद डीएम ने कहा कि मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ियों व खादी उत्पादों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए खादी बोर्ड द्वारा इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. इस प्रदर्शनी में उचित कीमतों पर विभिन्न प्रकार की मधुबनी साड़ियां उपलब्ध हैं. यहां 599 से 50 हजार तक की साड़ियों की रेंज रखी गयी है, जिसमें सूबे की प्रसिद्ध तसर सिल्क, घीचा सिल्क, और मलबेरी सिल्क साड़ियों पर लाइव डेमो के माध्यम से मधुबनी कला की पेंटिंग की जा रही है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य कारीगरों को सीधा मंच प्रदान करना और बिहार की पारंपरिक मधुबनी कला को व्यापक पहचान दिलाना है. इस प्रदर्शनी में ग्राहक अपनी पसंद की साड़ी पर कस्टमाइज्ड पेंटिंग भी करवा सकते हैं, जिससे यह कला अधिक व्यक्तिगत और विशेष बन सके. डीएम ने कहा कि इस प्रदर्शनी में बिहार के विभिन्न जिलों से आए कलाकार लाइव डेमो के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे ग्राहक सीधे कारीगरों से मधुबनी साड़ियां खरीद सकते हैं. इससे कारीगरों को अधिक लाभ मिलेगा और उनकी आजीविका को बढ़ावा मिलेगा. मॉल के प्रशासी पदाधिकारी रिजवान अहमद ने कहा कि खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है. यह प्रदर्शनी पटना और दिल्ली के बिहार एंपोरियम और पटना के खादी मॉल सहित अन्य आउलेट्स पर लगायी गयी है. इस मौके पर मॉल के कर्मचारी मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




