लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठाया, महिला के साथ दुष्कर्म
Updated at : 28 Nov 2024 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठाया, महिला के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
-घर जाने के लिए एजेंसी से निकली ताे बाहर बाइक सवार ने लिफ्ट देने के बहाने बिठाया
मुजफ्फरपुर.
एक बाइक एजेंसी में कार्यरत महिला को लिफ्ट देने के नाम पर बाइक पर बिठाया. इसके बाद उसे किराये के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया. पीड़ित महिला ने इसको लेकर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला जिले के एक गांव की रहने वाली है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. महिला के आवेदन के बाद जब पुलिस ने घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें महिला आरोपित के बाइक पर बैठकर भगवानपुर चौक की ओर आती दिखी.पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह शहर के ही एक बाइक एजेंसी में कार्य करती है. सोमवार को वह एजेंसी से निकलने के बाद घर की ओर जा रही थी. तभी एक बाइक सवार मिला. उसने कहा कि वह भी उधर ही जा रहा है. वह उसे आगे छोड़ देगा. जब महिला बाइक पर बैठी तो वह उसे लेकर अपने किराये के कमरे पर चला गया. वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि उसने किसी से चर्चा की तो उसकी हत्या कर देगा. दुष्कर्म के बाद महिला को भगवानपुर चौक पर लाकर छोड़ दिया. थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला आरोपित के साथ बाइक पर बैठकर जाती दिखी है. उससे यह प्रतीत नहीं हो रहा है कि महिला को वह जबरन लेकर जा रहा है. घटना के बाद से आरोपित फरार है. पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




