ePaper

हरियाणा के रेलयात्री का सामान चोरी, दो महीने बाद केस दर्ज

Updated at : 09 Sep 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
हरियाणा के रेलयात्री का सामान चोरी, दो महीने बाद केस दर्ज

हरियाणा के रेलयात्री का सामान चोरी हो गया़ इस मामले में दो महीने बाद केस दर्ज हुआ है़

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर दरभंगा से मुजफ्फरपुर के बीच जयनगर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री के समान की हुई चोरी की एफआइआर घटना के लगभग सवा दो महीने बाद दर्ज की गयी. घटना 29 जून की है. इस संबंध में पीड़ित ने 30 जून को आनंद विहार रेल थाना में केस दर्ज कराया था. अब आनंद विहार रेल थाना पुलिस ने जीरो एफआइआर को मुजफ्फरपुर रेल थाना को आगे की छानबीन करने के लिए भेजा है. इसके आलोक में रेल थाना मुजफ्फरपुर के थानेदार रंजीत कुमार ने एफआइआर दर्ज की है. इसकी जांच की जिम्मेदारी जमादार बीरेंद्र कुमार को सौंपी है. रेल पुलिस मुजफ्फरपुर पीड़ित का बयान दर्ज करेगी. बता दें कि शत्रुघ्न कुमार साह हरियाणा के गुरुग्राम थाना क्षेत्र के पालम विहार सेक्टर 22 ए का रहने वाले हैं. दरभंगा में नौकरी करते थे. घटना के दिन वह अपने परिचित के साथ 04059 जयनगर-आनंद विहार स्पेशल के बोगी नंबर एस-04 में बैठकर यात्रा कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन