रेलखंड पर 6 घंटे का ब्लॉक, पैसेंजर ट्रेन पर असर

मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर जुब्बा सहनी स्टेशन से परमजीवर ताराजीवर स्टेशन के बीच लो हाइट सब-वे का निर्माण हो रहा है.
मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर जुब्बा सहनी स्टेशन से परमजीवर ताराजीवर स्टेशन के बीच लो हाइट सब-वे का निर्माण हो रहा है. ऐसे में छह घंटे का ब्लाॅक लिया गया. यह ब्लाॅक शनिवार को छह घंटे का रहेगा. सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक रेल कार्य होगा. ऐसे में दरभंगा-सीतामढ़ी-पाटलिपुत्र के लिए खुलने वाली 05265 मेमू ट्रेन 60 मिनट की देरी से खुलेगी. 05266 पाटलिपुत्र-सीतामढ़ी-दरभंगा मेमू ट्रेन भी 11 मई को 60 मिनट की देरी से चलेगी. वहीं 05595 दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर डेमू ट्रेन का शार्ट टर्मिनेशन सीतामढ़ी में किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










