मुजफ्फरपुर के नया टोला से 16 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

मुजफ्फरपुर में 16 जुलाई को पर्णकुटी से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। सैकड़ों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर भाग लेंगे।
Rath yatra route Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में 16 जुलाई को नया टोला स्थित पर्ण कुटरी से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी. पर्णकुटी से शुरू होने वाली इस पावन रथयात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे.
इन रास्तों से होकर गुजरेगी रथयात्रा, तैयारियां पूरी
रथयात्रा के आयोजक सिद्धार्थ शंकर ने इस धार्मिक आयोजन की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पर्णकुटी से निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की यह रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे स्पीकर चौक, छाता चौक, पॉलीटेक्निक चौक, चंद्रलोक चौक और कलमबाग चौक से होकर गुजरेगी. इन सभी रूटों का भ्रमण करने के बाद रथयात्रा पुनः पर्णकुटी में वापस लौटकर संपन्न होगी. आयोजक के मुताबिक, रथयात्रा के सफल आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और इसमें शामिल होने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह की लहर देखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Premanshu Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










