मकान का ताला तोड़ा, पांच लाख का सामान चाेरी

मकान का ताला तोड़ा, पांच लाख का सामान चाेरी
-सदर थाना क्षेत्र के श्रमजीवी नगर की घटना
-अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में दी शिकायतसंवाददाता, मुजफ्फरपुर
सदर थाना क्षेत्र के श्रमजीवी नगर के रहनेवाले निपेंद्र सिंह के बंद घर से पांच लाख के सामान चोरों ने उड़ा दिये. गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है. पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमराें को खंगाल रही है. निपेंद्र ने कहा, शुक्रवार रात वह घर पर नहीं थे. पत्नी भी डॉक्टर से इलाज कराने के लिए पटना गयी थी. चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बनाते हुए मेन गेट समेत सभी कमरों का ताला तोड़ दिया. कमरे में प्रवेश करके गोदरेज व बक्सा आदि को तोड़कर उसमें रखे गहने समेत पांच लाख के सामान चुरा लिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




