लिंक फेल, दोपहर में तीन एटीवीएम से नहीं निकले टिकट

Updated at : 25 Apr 2024 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
लिंक फेल, दोपहर में तीन एटीवीएम से नहीं निकले टिकट

लिंक फेल, दोपहर में तीन एटीवीएम से नहीं निकले टिकट

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एक बार फिर से ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम ) ठप हो गयी. दोपहर के समय दो यूटीएस काउंटर के पास व 1 पूछताछ केंद्र के पास लगे एटीवीएम से टिकट कटना बंद हो गया. रेलवे प्रशासन के अनुसार अचानक लिंक फेल हो जाने से एक साथ 3 एटीवीएम ठप हो गयी. इन दिनों जंक्शन पर बाहर जाने वाले यात्रियों की अच्छी भीड़ हो रही है. ऐसे में यात्रियों ने एटीवीएम खराब होने की शिकायत की. करीब एक घंटे बाद सभी एटीवीएम चालू हो सकी. बता दें कि एटीवीएम से टिकट लेने के लिए हमेशा भीड़ लगी रहती है. कुछ देर के लिए भी काम नहीं करने पर हो-हल्ला की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. बीते करीब एक माह में तीन बार एटीवीएम खराब होने का मामला आ चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन