स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, डस्टबिन का वितरण

Published at :31 Jan 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, डस्टबिन का वितरण

स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, डस्टबिन का वितरण

विज्ञापन

सकरा़ प्रखंड की मड़वन उर्फ अजीजनगर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन पर शुक्रवार को मुखिया अवधेश प्रसाद सिंह, बीडीओ मनोज कुमार एवं स्वच्छता अभियान के जिला समन्वयक रंजीत कुमार साह ने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया. इस अवसर पर लोगों के बीच कचरा संग्रह के लिए डस्टबिन वितरण किया गया. साथ ही मुखिया एवं पदाधिकारियों ने कचरा उठाव के लिए ठेला चालक एवं टोटो चालक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिला समन्वयक ने कहा कि गांव को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार संकल्पित है. स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण में कचरा प्रबंधन का काम आरंभ हो चुका है. इससे गांव के हर घर से कचरा उठाव किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से कचरा उठाव के लिए 30 रुपये प्रतिमाह स्वच्छता शुल्क भुगतान की अपील की. इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक रवि किरण ने लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील की. इस अवसर पर पंचायत के उपमुखिया एवं वार्ड सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन