एमसीएच में देर रात परिजनों ने किया हंगामा

एमसीएच में देर रात परिजनों ने किया हंगामा
मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच के एमसीएच में शनिवार की देर रात ट्रॉली मैन द्वारा पैसा मांगे जाने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा देख गार्ड ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया. एमसीएच में मौजूद गार्ड ने ट्रॉली मैन को फटकार भी लगाया. आगे से ऐसा करने पर अधीक्षक को शिकायत करने की बात कही. घटना शनिवार की देर रात करीब एक बजे की है. सरैया सीएचसी से रेफर सरैया के भागवतपुर के अरुण पासवान की पत्नी पूजा कुमारी को एसकेएमसीएच लाया गया. एसकेएमसीएच में ट्रॉली मैन 250 रुपये का डिमांड करने लगा. परिजन 100 रुपये देने को तैयार हुए, लेकिन ट्रॉली मैन ने मरीज को ले जाने से इंकार कर दिया. इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गये. हंगामा करने लगे. परिसर में मौजूद गार्ड ने समझा बुझाकर परिजन को शांत किया. प्रसव रोग की विभागाध्यक्ष प्रो. प्रतिमा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है. मामले की जांच करायी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




