मड़वन की खुशबू बनीं लखपति दीदी, पीएम ने की तारीफ

मड़वन की खुशबू बनीं लखपति दीदी, पीएम ने की तारीफ
:: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन
:: पीएम ने वीसी के जरिये देश की लखपति दीदियों को किया संबोधितउपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
मड़वन की रहने वाली खुशबू देवी को पीएम ने शनिवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यक्रम में तारीफ की. वह देश की लखपति दीदियों को वीसी के माध्यम से संबोधित कर रहे थे. उन्होंने जीविका से जुड़ी खुशबू देवी को छोटे से कारोबार से राज्य स्तर पर पहचान बनाने के लिए बधाई दी. निरंतर आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया. मड़वन के रूपवारा पंचायत की रसूलपुर गांव की रहने वाली खुशबू देवी लखपति दीदी बन गयी है. वह 2013 में जीविका के गंगा समूह से जुड़ कर तीन हजार की पूंजी से नेट से मच्छरदानी बनाने का काम शुरू किया था. इसके बाद जीविका द्वारा संचालित इनक्यूबेशन फंड के माध्यम स दो लाख 67000 रुपयेे का ऋण दिया गया. इसके बाद खुशबू देवी ने कारोबार को आगे बढ़ाया. इनका चयन केंद्र सरकार की ओर से समृद्धि कार्यशाला में हुआ था. पीएम ने इनके कार्यों को जाना और अपने संबोधन में प्रोत्साहित किया.
पूरे प्रदेश में जा रही मच्छरदानी, 62 लोगों को मिला रोजगारखुशबू देवी ने बताया कि अब उनकी कंपनी द्वारा बनायी गयी मच्छरदानी पूरे प्रदेश में जा रही है. करीब 62 लोग उनके यहां काम कर रहे हैं. हर दिन इनकी कंपनी से मच्छरदानी की आपूर्ति हो रही है. खुशबू ने बताया कि विभिन्न जिलों से प्राप्त ऑर्डर के अनुसार वह मच्छरदानी की आपूर्ति कर रही हैं. जीविकिा के संचार प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि खुशबू देवी की कहानी पीएमओ को भेजी गयी थी. एक छोटे से गांव में कम पूंजी में कारोबार शुरू करने वाली खुशबू देवी की कहानी केंद्र सरकार को पसंद आयी तो इन्हें समृद्धि कार्यशाला में शामिल किया गया और पीएम ने इनके कार्यों की तारीफ की. राजीव रंजन ने बताया कि जिले में अब डेढ़ लाख जीविका दीदी लखपति हो चुकी हैं. जीविका दीदियां लगाार अपने मुकाम की ओर अग्रसर हैं.
वर्जन जीविका दीदियां अपनी मेहनत से लगातार आगे बढ़ रही हैं. कारेाबार और कृषि का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं हैं, जिसमें जीविका दीदियों ने पहचान नहीं बनायी है. इनके कार्यों की अब सरकार भी तारीफ कर रही है. ऐसे ही मेहनत से अन्य जीविका दीदियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.अनीशा, डीपीएम, जीविका
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




