आठवीं की छात्रा का दस दिन से कर रहा था पीछा, आरोपी को भीड़ ने दौड़ा - दौड़ाकर पीटा

Updated at : 10 Apr 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
आठवीं की छात्रा का दस दिन से कर रहा था पीछा, आरोपी को भीड़ ने दौड़ा - दौड़ाकर पीटा

मुजफ्फरपुर में लड़की से छेड़खानी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहनेवाली 14 वर्षीय छात्रा को पिछले दस दिन से परेशान किया जा रहा था. स्कूल जाने के दौरान आरोपी उसका पीछा करने के साथ- साथ उसपर फब्तियां कसता था. बुधवार को जब वह घर से कोचिंग जाने के लिए निकली तो आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़ कर बदसलूकी शुरू कर दिया. उसके शोर मचाने के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया. उसकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना के बाद पहुंची नगर थाने की पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आयी. उसके खिलाफ पीड़ित छात्रा की मां ने प्राथमिकी के लिए लिखित शिकायत दी है. आरोपी पीड़िता के मोहल्ले का ही रहने वाला है. वह सब्जी बेचने का काम करता है. पुलिस को दिये आवेदन में छात्रा की मां ने कहा है कि उनकी पुत्री को स्कूल जाने के दौरान पूर्व में आरोपित कई बार गलत नीयत से छेड़खानी कर चुका है. पिछले दस दिनों से वह उसकी बेटी को परेशान कर रहा था. वह बदनामी के डर से घर में किसी को बताती नहीं थी. बुधवार को जब उसकी बेटी घर से स्कूल के लिए निकली थी. इस बीच आरोपित सब्जी दुकानदार ने उसे अकेली पाकर फब्ती कसकर छेड़खानी की. उसका हाथ पकड़ लिया. छात्रा के शोरगुल करने के बाद स्थानीय लोग जुट गए. आरोपित ने भागने की कोशिश की. इस दौरान लोगों ने आरोपित को पकड़कर जमकर पिटाई की. अपर थानेदार राजकुमार ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत मिली है जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन