थर्मल से काम कर लौट रहे मजदूर को मोतीपुर में लूटा

Updated at : 15 Feb 2025 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
थर्मल से काम कर लौट रहे मजदूर को मोतीपुर में लूटा

थर्मल से काम कर लौट रहे मजदूर को मोतीपुर में लूटा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना के सिंगैला पुल के पास शनिवार की देर रात बदमाशों ने एक व्यक्ति से हथियार के बल पर नकदी तीन हजार सहित मोबाइल लूट लिया. इस दौरान बदमाशों ने उसे धमकी भी दी. हालांकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना की सूचना से इनकार कर रही है. बताया जाता है कि कथैया थाना के जसौली निवासी मकेश्वर पंडित कांटी थर्मल से डयूटी कर बाइक से घर लौट रहा था. जैसे ही वे सिंगैला पुल के समीप पहुंचे कि घात लगाये आधा दर्जन बदमाशों उसे घेर कर लूटपाट करने लगे. जब वह शोर मचाना चाहा तो बदमाशों ने हथियार दिखाकर चुप करा दिया. लूटपाट के बाद बदमाश सिगैला गांव की ओर भाग गये. पीड़ित ने बताया कि रास्ते में कही भी पुलिस की गश्ती नहीं थी. बदमाशों के पास हथियार के अलावा लाठी-डंडे भी थे. एक सप्ताह पहले इसी जगह पर दो युवकों से लूट का प्रयास किया गया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि मोतीपुर-सरैया पथ पर देर रात पुलिस की गश्ती नगण्य रहती है. थानाध्यक्ष राजन पांडेय ने बताया कि इस तरह की सूचना नहीं है. गश्ती भी नियमित होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन