बस दो माह और, बढ़ेंगी एलएस कॉलेज में सुविधाएं

Updated at : 19 Feb 2025 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
बस दो माह और, बढ़ेंगी एलएस कॉलेज में सुविधाएं

बस दो माह और, बढ़ेंगी एलएस कॉलेज में सुविधाएं

विज्ञापन

एलएस कॉलेज के निर्माण कार्य दो माह में होंगे पूर्ण

ऑडिटोरियम व गर्ल्स कॉमन रूम के काम में तेजी

मुजफ्फरपुर.

एलएस कॉलेज में परियोजनाओं से हो रहे काम दो माह में पूरे हो जायेंगे. इसमें ऑडिटोरियम, गर्ल्स कॉमन रूम, ट्यूटोरियल ब्लॉक व टाॅयलेट ब्लॉक्स बनाये जा रहे हैं. कॉलेज में खरीद व बिक्री समिति की बैठक में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने यह जानकारी दी. कहा कॉलेज छात्रों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलने लगेंगी.समिति द्वारा यहां पारित किए गए प्रस्तावों को अंतिम निर्णय व अनुमोदन के लिए विवि को भेजा जायेगा.बताया कि कॉलेज के संसाधनों का छात्रों को मिलने वाली अकादमिक एवं अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी करने में उपयोग हो, इसी उद्देश्य से विमर्श किया गया.

सीबीसीएस कोर्स लागू होने के बाद परिवर्तित सिलेबस के हिसाब से सुचारू अध्यापन के लिए विभागों द्वारा प्रस्तावित जरूरी सामान के क्रय के प्रस्ताव पर चर्चा हुई. नये कोर्स में भी वैल्यू एडेड कोर्स शामिल हैं. इसीलिए भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित गुणवत्तापूर्ण पाठ्य सामग्री व उस विषय पर सेमिनार, वर्कशॉप आयोजित करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया. प्रो राय ने कहा कि छात्रों के स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रैक्टिकल वर्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. बैठक में विवि प्रतिनिधि, मानविकी के डीन प्रो सतीश राय, बर्सर डॉ ऋतुराज, प्रो संजीव मिश्र, प्रो शैलेंद्र सिन्हा, प्रो एनएन मिश्रा, डॉ नवीन, संजीव चौधरी, सत्येंद्र सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन