Muzaffarpur : जेम पोर्टल से खरीदारी व इ-पॉश से टेंडर में अनियमितता
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 02 Aug 2025 1:38 AM
Muzaffarpur : जेम पोर्टल से खरीदारी व इ-पॉश से टेंडर में अनियमितता
मीनापुर: नगर पंचायत, मीनापुर में जेम पोर्टल से खरीदारी व इ-पॉश से टेंडर का मामला गरमाने लगा है. उप मुख्य पार्षद विनोद पासवान ने डीएम व एसडीओ पूर्वी को आवेदन देकर इसमें भारी अनियमितता होने व सरकारी राशि की बंदरबांट किये जाने का आरोप लगाया है. कहा है कि जेम पोर्टल से जिन-जिन सामान की खरीदारी की गयी है, उसकी गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं है. इन सामान की खरीदारी के लिए बनाये गये मापदंड के अनुरूप कोई भी सामान नहीं है. जो सामान खरीदे गये हैं, वह किस कम्पनी का है, इसकी जानकारी नहीं है. सभी सामान लोकल खरीदने व अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. साथ ही सरकारी राशि की बंदरबांट किये जाने की बात कही है़ डीएम से खरीदे गये सामान की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










