इंस्टाग्राम हैक कर 10 लाख की रंगदारी: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल

Author Chandan|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर हैक की आइडी, 10 लाख की रंगदारी न देने पर नवविवाहिता की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल

मुजफ्फरपुर में इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर नवविवाहिता की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

Instagram Hack Extortion: मुजफ्फरपुर में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे न सिर्फ लोगों की निजता पर हमला कर रहे हैं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक जीवन को भी तबाह करने पर तुले हैं. नगर थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर फर्जी आइडी बनाने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का एक गंभीर मामला सामने आया है. अपराधियों ने वीडियो हटाने के एवज में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और न देने पर पूरे परिवार को निशाना बनाया है.

दोस्ती से शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल

पीड़िता के भाई द्वारा नगर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उसकी बहन की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी. शादी बाद में एक शातिर युवक ने इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की. इसके बाद आरोपी ने चालाकी से युवती का अकाउंट हैक कर लिया और उसके निजी डेटा तक पहुंच बना ली. डेटा हाथ लगते ही आरोपी ने नवविवाहिता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें... राशन लेकर लौट रहे पश्चिम बंगाल के ट्रक चालक को बाइक ने मारी टक्कर, SKMCH रेफर

10 लाख न देने पर पूरे परिवार के नाम से बनाईं फर्जी आइडी

ब्लैकमेलिंग के दौरान आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल पर कॉल करके 10 लाख रुपये की मोटी रकम की मांग की. रकम न मिलने पर आरोपी और उसके परिजनों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी. जब पीड़िता के परिवार ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया, तो शातिर ने पीड़िता, उसके भाई, भाभी और अन्य रिश्तेदारों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आइडी बना लीं. इसके बाद उन आइडी पर पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर दिए गए.

पति पर तलाक का दबाव और जान से मारने की धमकी

मामला केवल तस्वीरों तक सीमित नहीं रहा. आरोपी पीड़िता के पति को लगातार मैसेज भेजकर अपनी पत्नी को तलाक देने का दबाव बनाने लगा. जब पीड़िता के परिवार ने कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो आरोपियों ने उन्हें गाड़ी से कुचलकर जान से मारने की धमकी दी. फिलहाल, पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन