मुजफ्फरपुर: कार एजेंसी के बाहर सरकारी कर्मी से सोने की चेन झपटी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: कार एजेंसी के बाहर सरकारी कर्मी से सोने की चेन झपटी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में कार खरीदने आए सरकारी कर्मी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 Muzaffarpur Chain Snatching: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बीबीगंज में मंगलवार की रात एक कार एजेंसी के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. कार खरीदने आए एक सरकारी कर्मी के गले से दो अपराधियों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

कार खरीदने आए थे सर्किल इंस्पेक्टर

पीड़ित की पहचान करजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी ब्रज किशोर सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गोपालगंज में पशु क्रूरता विभाग में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं.

परिजनों से बात करते वक्त हुई वारदात

घटनाक्रम से जुड़ी मुख्य बातें:

  • पीड़ित अपने परिजनों के साथ नई कार खरीदने के लिए बीबीगंज स्थित कार शोरूम में आए थे.
  • एजेंसी के बाहर खड़े होकर जब वे परिजनों से बातचीत कर रहे थे, तभी पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए.
  • बदमाशों ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली.
  • शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग जुटते, दोनों अपराधी चांदनी चौक की ओर तेज रफ्तार में भाग निकले.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके. अपर थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:मनियारी: शादी का झांसा देकर 19 वर्षीया युवती का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन