भोजपुर में तैनात दारोगा शहर की युवती को कर रहा ब्लैकमेल
Updated at : 18 Feb 2025 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

भोजपुर में तैनात दारोगा शहर की युवती को कर रहा ब्लैकमेल
विज्ञापन
-सदर थाने में तैनाती के दौरान दारोगा से युवती का लिया था नंबर-पति से तलाक केस में मदद करने के बहाने आया था नजदीक
– नगर डीएसपी वन से मिलकर छात्रा ने लगायी इंसाफ की गुहार-डीजीपी, डीआइजी व भोजपुर एसपी को मेल पर भेजा आवेदन
मुजफ्फरपुर.
भोजपुर जिला के एक थाने में तैनात एक दारोगा शहर में रहने वाली एक युवती को ब्लैकमेल कर रहा है. उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव बना रहा है. उसके मोबाइल का कॉल डिटेल्स व सीडीआर निकाल कर उसके रिश्तेदार को मोबाइल पर भेज रहा है. घर पर आकर परिवार के सदस्यों के सामने बदनाम करने की धमकी दे रहा है. इससे युवती मानसिक रूप से परेशान है. दारोगा का नंबर ब्लैक लिस्ट में डालने के बावजूद वह व्हाट्सएप व सोशल मीडिया के माध्यम से कॉल करके परेशान कर रहा है. पीड़ित युवती सोमवार को नगर डीएसपी वन से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी है. डीएसपी के सामने युवती ने दारोगा को कॉल लगाया तो वह मोबाइल पर भी धमकी भरे शब्द में बातचीत की. इसके बाद डीएसपी ने दारोगा को फटकार लगायी. इसपर दारोगा ने ब्लैकमेलिंग या किसी भी तरह का दबाव देने की बात से इनकार किया. उसका कहना था कि पैसा- लेनदेन का मामला है. इस वजह से वह कॉल करता है. डीएसपी ने दारोगा को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द उनके कार्यालय में आकर अपना पक्ष रखने को कहा है. वहीं, पीड़ित युवती ने दारोगा के खिलाफ डीजीपी, डीआइजी, भोजपुर एसपी समेत सभी वरीय पदाधिकारी को मेल पर आवेदन भेजकर इसकी शिकायत की है. पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह लॉ पास करने के बाद कोर्ट में प्रैक्टिस करती है. उसकी शादी के कुछ ही दिन बाद पति से तलाक को लेकर मामला सदर थाने पहुंचा. आरोपी दारोगा उस समय सदर थाने में ही पोस्टेड था. केस में मदद करने के बहाने वह उसका मोबाइल नंबर ले लिया. उससे बातचीत करने लगा. तरह- तरह की मदद देने का आश्वासन दिया. उसको बेटी मानकर परिवार के सदस्यों के भी करीब आया. बोला कि बेटी की तरह इसकी मदद कर रहे हैं. इस बीच उसका तबादला सदर थाने से भोजपुर जिला हो गया. इस बीच दारोगा उसपर तरह- तरह का दबाव डालने लगा. जब उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दी तो वह उसके मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाल कर उसके परिचित व रिश्तेदारों को भेजने लगा है. उसपर गलत करने का दबाव बना रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




