कोविड केयर सेंटर में भर्ती संक्रमित उतरे सड़क पर

कोविड-19 से संक्रमित मरीजों ने मेनू के अनुसार भोजन नहीं मिलने व सेंटर के अंदर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को हंगामा किया.
मुजफ्फरपुर : कोविड-19 से संक्रमित मरीजों ने मेनू के अनुसार भोजन नहीं मिलने व सेंटर के अंदर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को हंगामा किया. आक्रोशित मरीज वार्ड से निकल गये और अस्पताल का मेन गेट तोड़ कर थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर दी.
संक्रमित मरीजों के हंगामे की सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और समझा बुझा कर उन्हें वार्ड में भेजा. मरीजों का आरोप था कि उनलोगों को कोई दवा नहीं दी जा रही है. समय पर भोजन भी नहीं मिल रहा हैं.
Posted by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




