Indian Railways: मुजफ्फरपुर नरकटियागंज रेलखंड पर हेडवायर टूटा, डेमू समेत कई ट्रेनों का संचालन बाधित

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
railway development block trains cancelled

विकास कार्यों के लिए रेलवे ने लिया ब्लॉक, 4 ट्रेनों को कर दिया रद्द.

Indian Railways: कांटी और कपरपूरा के बीच तार टूटने की वजह से अचानक रुक गई. इस कारण ट्रेनों का इस रेलखंड पर परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया है. रेलवे विभाग ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक गाड़ी सुचारू रूप से चल नहीं पाई है.

विज्ञापन

Indian Railways: मुजफ्फरपुर. बिहार में मुजफ्फरपुर नरकटियागंज रेलखंड पर हेडवायर टूट जाने से ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है. सोमवार की सुबह 15215 डेमू सवारी गाड़ी मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से थोड़ी ही दूरी तय करने के बाद कांटी और कपरपूरा के बीच तार टूटने की वजह से अचानक रुक गई. इस कारण ट्रेनों का इस रेलखंड पर परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया है. रेलवे विभाग ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक गाड़ी सुचारू रूप से चल नहीं पाई है.

बीच रास्ते में फंसा डेमू ट्रेन

ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि तेज गर्मी में इस खड़ी हुई ट्रेन में फंसे रहने से वे काफी परेशान हैं. वो अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बेचैन हैं. यात्रियों की बढ़ती शिकायतों के बीच रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस राहत या व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. तेज धूप में ट्रेन के ठहराव बच्चे और बूढ़े परेशान हैं. रेलवे प्रशासन ने लोगों से धैर्य रखने की अपील की है और जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने का आश्वासन दिया है.

मरम्मत का काम जारी

समाचार लिखे जाने तक रेलवे तकनीकी टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है. टीम तार की मरम्मत में जुटी हुई है और जल्द ही परिचालन को पुनः शुरू करने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए ठंडा पानी और अन्य प्राथमिक जरूरतों का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं. इस घटना के कारण रेलवे ट्रैक पर अन्य ट्रेनों के संचालन में भी देरी हो रही है, जिससे क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ है.

Also Read: बिहार में बिजली खपत का बना नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में पहुंची 8303 मेगावाट तक डिमांड

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन