झपहां में घर से बुलाकर युवक का गला रेत कर फेंका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jul 2024 12:13 AM
झपहां में घर से बुलाकर युवक का गला रेत कर फेंका
मुजफ्फरपुर. झपहां में मंगलवार की शाम एक युवक को घर से बुलाकर बदमाशों ने गला रेत कर सड़क के किनारे फेंक कर चल गया. सड़क पर युवक को खून से लथपथ छटपटाते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है. एसकेएमसीएच में उसे आईसीयू में शिफ्ट किया है. उसकी स्थित गंभीर बताई जा रही है. जख्मी झपहां निवासी प्रेमलाल शाह के पुत्र सुधीर कुमार है. आईसीयू में बुधवार की शाम आईसीयू में एसकेएमसीएच थाने के पदाधिकारी दीपक कुमार ने आईसीयू में जाकर उसका बयान दर्ज किया है. जिसमें पीड़ित ने घटना की कारण की वजह नहीं बताई है. उसने पुलिस को बताया कि उसकी पुरानी कोई दुश्मनी भी नहीं था. गांव के ही एक युवक दो अज्ञात युवक के साथ घर पर आया और चौक की ओर बुलाकर ले जाने लगा. रास्ते में पेशाव के रुके इतने में ही दो अज्ञातों के साथ मिलकर उसने चाकू से गला रेत दिया. बीच बचाव में हाथ में भी जख्म आया है. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि एसकेएमसीएच में भर्ती है. एसकेएमसीएच में बयान दर्ज हुआ है. एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










