मुजफ्फरपुर: कांटी में प्रेम विवाह का अजीब मामला, 14 दिन बाद पत्नी को छोड़ फरार हुआ युवक

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के महज 14 दिन बाद एक युवक अपनी पत्नी को बीच रास्ते छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर तिरस्कार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: कांटी थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम विवाह के महज 14 दिन बाद युवक अपनी पत्नी को छोड़कर फरार हो गया. मामले को लेकर पीड़िता ने कांटी थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

मंदिर में कराई गई थी शादी

आवेदिका ने बताया कि एक होटल में युवक के साथ पकड़े जाने के बाद 14 मई को उसके पिता, परिजनों, गांव के लोगों तथा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नरसंडा जानकी मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई थी. उस समय डायल-112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची थी.

ससुराल वालों पर तिरस्कार और धमकी का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद युवक के परिजनों ने उसे अनुसूचित जाति का बताकर अपनाने से इंकार कर दिया. इसके बाद युवक उसे लेकर दरभंगा चला गया. आवेदिका ने बताया कि इस दौरान युवक के पिता, माता और भाई दरभंगा पहुंचकर उसे छोड़ देने के लिए दबाव और धमकी देने लगे.

बीच रास्ते छोड़कर हुआ फरार

पीड़िता के अनुसार 28 मई को युवक ने अपनी मां के बुलाने की बात कहकर घर चलने को कहा. दोनों दरभंगा से घर के लिए निकले, लेकिन रास्ते में युवक ने दादा से पैसे लाने की बात कहकर उसे वहीं छोड़ दिया और चला गया. काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद जब युवक वापस नहीं लौटा तो पीड़िता ने अपने पिता को पूरी जानकारी दी. इसके बाद उसके पिता उसे वापस अपने घर ले गए.

पति के लौटने का इंतजार करती रही

पीड़िता ने बताया कि उसने कई दिनों तक युवक के लौटने का इंतजार किया, लेकिन जब वह वापस नहीं आया तो उसने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस कर रही जांच

थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि युवती की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन