कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2024 9:48 PM
कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर-दरभंगा मोड़ के पास शनिवार की रात मद्य निषेध विभाग की सूचना पर कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी.
पुलिस ने कंटेनर, 2863 लीटर शराब व एक मोबाइल किया जब्त प्रतिनिधि, कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर-दरभंगा मोड़ के पास शनिवार की रात मद्य निषेध विभाग की सूचना पर कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. साथ ही पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को चालक ने अपना नाम दीपक उर्फ देवा बताया. बताया गया कि कांटी थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध इकाई, पटना के विशेष अभियान दल द्वारा स्थानीय थाना के सहयोग से पीछा करते हुए कंटेनर को पकड़ा गया. मद्य निषेध विभाग पटना की सूचना पर टीम बनाकर कंटेनर पकड़ने की कवायद शुरू हुई. कंटेनर से 2863 लीटर विदेशी शराब व एक मोबाइल बरामद किया गया़ वहीं चालक को गिरफ्तार किया गया. मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










