भीषण गर्मी से राहत की आस 5 तक भारी बारिश का अलर्ट

Published by : LALITANSOO Updated At : 30 Sep 2025 7:03 PM

विज्ञापन

Hope for relief from the scorching heat,

विज्ञापन

माधव 18 कुछ जगहों पर 100 एमएम तक बारिश के आसार, मंगलवार को शाम में हुई तेज बारिश से मौसम बदला वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी व उमस से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है़ मौसम विभाग ने पांच अक्तूबर तक भारी बारिश का अलर्ट दिया है़ इधर, मंगलवार को दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था़ यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था़ तेज धूप से दिन में बेचैनी रही़ शाम 4 बजे अचानक हुई तेज बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया़ अगले दो दिन हल्की, फिर भारी वर्षा होगी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों यानी एक व दो अक्तूबर को हल्की वर्षा होने की संभावना है. इसके बाद एक अनुकूल सिस्टम के सक्रिय होने से 3 से 5 अक्तूबर के बीच वर्षा की गतिविधियों में तेजी आयेगी. इस दौरान अधिकांश जगहों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है. कुछ स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है़ लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है, क्योंकि अनेक स्थानों पर तेज हवा के साथ ठनका की आशंका भी व्यक्त की गयी है. तापमान में गिरावट, 24 डिग्री रहने के अासार वर्षा की इन गतिविधियों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान पारे में गिरावट आने के आसार हैं़ पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान गिरकर 29 से 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है़ इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. वहीं, न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने का अनुमान है. इस दौरान, औसतन 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने के आसार हैं. किसानों को फसलों में सिंचाई स्थगित रखने व सभी कृषि कार्य सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन