सेमिनार : हिंदी न सिर्फ देश की भाषा, बल्कि आत्मा है
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

Hindi is not only the language of the country
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
माय भारत मुजफ्फरपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) के तत्वावधान में बुधवार को नीतीश्वर महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर सेमिनार और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका आयोजन स्वतंत्रता सेनानी नन्नू लाल यूथ क्लब ने किया. इस दौरान वक्ताओं ने हिंदी को सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि देश की आत्मा और एकता का प्रतीक बताया. सेमिनार का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार, बिहार विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता, एलएनटी महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. चितरंजन कुमार और बिहार विवि के प्रोफेसर डॉ. विकास कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि हिंदी आज हमें एकता से जोड़े रखती है. यह विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता ने गांधी जी के कथन का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदी न केवल देश की भाषा है, बल्कि इसकी आत्मा है. इस दौरान डॉ. चितरंजन कुमार, डॉ. विकास कुमार ने भी अपने विचार को रखा. वहीं भाषण प्रतियोगिता में संजना ने प्रथम, मो. अरशक ने द्वितीय और उदय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम का संचालन क्लब के संस्थापक चंदन कुमार के नेतृत्व में हुआ.दीपक – 18
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










