Bihar: हाजीपुर के बिजली कंपनी के इंजीनियर की हत्या, अपराधियों ने लूटपाट के बाद दिया घटना को अंजाम

फाइल फोटो
Bihar: बिहार के मुज़फ्फरपुर में अपराधियों ने एक बिजली कंपनी के इंजीनियर की हत्या कर दी. मृतक के शारीर पर जख्म के कई निशान हैं.
Bihar: मुजफ्फरपुर जिला के तुर्की में बदमाशों ने निजी बिजली कंपनी के इंजीनियर की लूटपाट कर हत्या कर दिया. हत्या कर शव को तुर्की बीएड कॉलेज के सामने सड़क पर फेंक दिया. मृतक शिवम कुमार उर्फ सोनू (32) हाजीपुर नगर थाना के जढुआ का रहनेवाला था. रविवार की सुबह शव मिलने तुर्की थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.
क्यों गए थे ससुराल
पुलिस ने शिवम कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. स्थानीय लोगों के मुताबिक शिवम फारबिसगंज में एक निजी बिजली कंपनी में इंजीनियर के पद पर थे. शिवम का ससुराल कुढ़नी थाना के केरमाडीह में था. शिवम के ससुर का चार से पांच दिन पूर्व वार्षिक श्राद्धकर्म संपन्न हुआ था. इसमें शिवम की पत्नी भी गई हुई थी. शिवम पत्नी को लेने के लिए शनिवार की रात फारबिसगंज से दस बजे रात में एक बस से ससुराल के लिए चले थे.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: क्या 31 मार्च के बाद बंद हो जायेगा पोर्टल, जमीन मालिकों की बढ़ेगी टेंशन, आया लेटेस्ट अपडेट
पुलिस ने क्या बताया
शिवम कुमार शनिवार की रात तीन बजे बस से तुर्की स्थित एक लाइन होटल पर केरमा जाने के लिए उतरे. लाइन होटल पर चाय पीकर पैदल चल पड़े. इसी बीच आगे बढ़ने पर बदमाशों ने उन्हें घेरकर लूटपाट की. लूटपाट के क्रम में हत्या कर दिया. उनके शरीर पर कई जख्म होने की बात पुलिस को बताया गया.
पुलिस ने बताया कि शिवम के पास बैग, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड समेत अन्य सामान गायब मिला. इसे लेकर मृतक के भाई सत्यम ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया. प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल बदमाशों को चिन्हित कर अविलंब गिरफ्तारी की कारवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस गांव के लोग 300 वर्षों से नहीं खाते हैं नॉन-वेज, गलती करने पर ब्रह्म बाबा हो जाते हैं नाराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










