दिल्ली जा रही ट्रेन में कंबल व तकिये ढूंढने पड़े
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दिल्ली जा रही ट्रेन में कंबल व तकिये ढूंढने पड़े
विज्ञापन
-कोच अटेंडेंट नहीं होने की भी यात्रियों ने की शिकायत-किराया महंगा व सुविधा नहीं होने पर जताया एतराज
मुजफ्फरपुर.
बरौनी-नयी दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस (02563) में कोच अटेंडेंट के नहीं होने से यात्रियों को खुद से कंबल व बेडशीट ढूंढनी पड़ी.शुक्रवार को गाड़ी बरौनी से खुल कर ढाई घंटे की देरी से दोपहर के 12 बजे मुजफ्फरपुर पहुंची.दिल्ली जाने के लिये अच्छी संख्या में यात्री इसमें सवार हुए. अमरीश सिंह सहित कई यात्रियों ने रेलमदद व रेलवे के अधिकारियों को शिकायत की, कि ट्रेन के किसी कोच में अटेंडेंट नहीं है.किराया महंगा होने के बाद भी यात्रियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है.यात्रियों को खुद से दराज से तकिया व कंबल खोज कर लेना पड़ रहा है. अंकुश सिंह ने बताया कि इस ट्रेन में अजीबोगरीब स्थिति है. बेडशीट व तकिया साफ ही नहीं है. मामले में शिकायत के बाद हाजीपुर में यात्रियों से पूछताछ की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










